मेरा बचपन
एक
वो बचपन का ज़माना,
था कितना मासूम
था कितना सुहाना॥
वो मुहं से सिटी बजाना
वो बिजली के खम्बे को
पत्थर से खटखटाना
घर से तुझ को बुलाना
तुझ से पहले तेरे बापू का आना
और मेरा फुर से भाग जाना॥ था कितना मासूम.........
वो जामुन के पेडो पर चढ़ना चढ़ाना
मार के पत्थर वो जामुन गिराना
वो उपर से माली का आना
और हमारा गिरते पढते वहां से
सरपट भाग जाना॥था कितना मासूम............
दो
होगा वो किस्सा तुझे याद भी
वो आपस में शर्ते लगाना
शर्ते लगा के माया राम हलवाई
के लड्डू चूराना,और देखना
तेरी तरफ करके बहाना
चोरी का लड्डू तुझ को थमाना॥
था कितना मासूम था कितना सुहाना.............
आता है याद वो स्कूल से भाग जाना
भाग कर सिनेमा कि लाइन में खडे हो जाना
टिकट के लिये हाथ मे मोहर लगवाना
देख के पिक्चर वो हाथ पर से
थूक से मोहर मिटाना॥ था कितना मासूम..............
घर पहूचं थकने का बहाना बनाना
वो रोब से अपनी शर्ते मनवाना
वो नानी से मिन्नते करवाना
मिन्नते करा के फिर मान जाना
फिर नखरे से न न करके
खाने को खाना॥ था कितना मासूम...............
तीन
भूला नही हूं वो आज भी
स्कूल से रिपोर्ट बुक का लाना
कम मिले नम्बरों को रबड से मिटाना
और फिर अपने ही हाथौ से
नम्बरं बडाना और फिर बडी
शान से सबको दिखाना॥था कितना मासूम.......
क्या दिन थे वो भी
था रामलीला का ज़माना
देखना रात रोज़ ९ से १२
सिनेमा का शौ और था
कभी राम को बनवास कभी लंका
दहन का बहाना॥था कितना मासूम.............
वो हसंना हसाना,वो रूठना मनाना
वो गुस्से में गाली,प्यार में गले लगाना
वो नखरे दिखना,वो मिन्नते कराना
मिन्नते कराके फिर मान जाना॥ था कितना मासूम................
चार
न किसी ने पूछा न समझा न जाना
कब कैसे और कहां खो गया
मेरा बचपन सुहाना॥ था कितना मासूम..............
कितने याद करूं वो बचपन के दिन
कितना याद करूं वो वक्त सुहाना
न रहें वो बचपन के दोस्त और
न रहा वो वक्त पूराना॥ था कितना मासूम.................
अब तो साथ हैं कुछ यादे उसकी
कुछ बीता हुआ वो वक्त सुहाना
वक्त के साथ मेरा भी खो गया बचपन
अब तो हो गया मैं भी
बुडा और पुराना॥ था कितना मासूम...................
था कितना सुहाना वो बचपन का ज़माना॥....
यूं ही याद करता हूं कभी कभी
किस्सा अपने बचपन का,
करते करते हो गया आज
मैं भी पचपन का॥...................१९९९. हाँ हाँ ....ये में ही हूँ .......................................
यह क्रम अभी जारी रहेगा आगे की प्रस्तुतियों मे .....आइए तबतक चलते हैं वटवृक्ष पर जहां संतोष कुमार
उपस्थित हैं अपनी कविता आजकल लेकर ........यहाँ किलिक करें