(GOOGLE IMAGES)


दिवाना   दिल ।(गीत)




दिवाना  दिल  फिर,  मुकम्मल   जगह   ढूंढता   है ।



तुझे    भूलाने    की,   ठोस      वजह    ढूंढता   है ।




(मुकम्मल=  परिपूर्ण, जिसमें कोई कमी न हो)  



(जगह= आसरा;  ठोस= मज़बूत)




अंतरा-१.   




अहदे-वफ़ा  का  तुक, कभी  न  जाना  तुने  फिर  भी..!



मिज़ाज - ए - इश्क   पाया   किस   तरह,  ढूंढता   है..!



दिवाना   दिल    फिर,  मुकम्मल   जगह   ढूंढता   है ।




(अहदे-वफ़ा= वफ़ादारी का वादा;  तुक= मतलब)  



(मिज़ाज-ए-इश्क= प्यार का अहसास;  किसतरह= कैसे )




अंतरा-२.




निगाँहे  करम  के   किस्से,  सुने   जहाँ   ने  शौक़   से ।



ज़माना  रहरह  कर अब ,  नुक्स   बेवजह   ढूंढता   है ।



दिवाना   दिल    फिर,  मुकम्मल   जगह   ढूंढता   है ।




(निगाँहे  करम=प्यार;  नुक़्स=  ग़लती)




अंतरा-३.




बे-रहमतों  का  सबब  अभी तक,  ना  बताया   तुने..!



यहाँ,  ये   दिल  बावरा    बेसबब,  फ़तह    ढूंढता   है ।



दिवाना   दिल   फिर,  मुकम्मल   जगह   ढूंढता   है ।




(बेरहमत=निर्दयता;  सबब= कारण)




अंतरा-४.




महरूम रह जायेगा  दिल, अवन - गुल की  सेज  से..!



सुकूने    दिल    शायद,  नोकीली   सतह   ढूंढता   है ?



दिवाना   दिल   फिर,  मुकम्मल   जगह   ढूंढता   है ।




(महरूम= वंचित; अवन-गुल  की  सेज = प्यार के फूलों से सजी शय्या) 



(सुकूने  दिल= दिल का आराम; नोकीली= चुभती)



मार्कण्ड दवे । दिनांकः ३१-०८-२०१२.

--
MARKAND DAVE
http://mktvfilms.blogspot.com   (Hindi Articles)

1 comments:

  1. फाग खेलत गिरधारी "
    ----------------------------
    आयो खेलन फाग मुरारी
    फड़कत अंग चली पिचकारी
    मिल सखियाँ गावत जारी
    होली आयो रे !-२
    लाल गुलाल भरी के रंग
    मोरी भिगोय दियो सॉरी
    कर बरजोरी मारयो पिचकारी
    होली आयो रे !-२
    पकड़ कलाई मरोड़ी मोरी
    आयो खेलन फाग मुरारी
    चोली भिगायो मोरी गिरधारी
    होली आयो रे !-२
    दोनों गाल पर रंग लगायो
    मोरी रंग बिरंगी हो गई साड़ी
    मोहिं बेहाल कियो गिरधारी
    होली आयो रे !-२
    होली खेलन धायो गिरधारी
    फड़कत अंग चली पिचकारी
    होली आयो रे !
    होली आयो ||
    - सुखमंगल सिंह

    जवाब देंहटाएं

आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.

 
Top